आगरा, जून 23 -- जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत तिवारी को न्याय दिलाने एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई। शहर में प्रभु पार्क से गांधी मूर्ति तक कैंडिल मार्च निकाला। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने किया। कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल हुए और दिवंगत भारत तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पांडेय ने कहा कि भारत तिवारी की मृत्यु से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग, निकला कैंडल मार्च कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी...