हमीरपुर, सितम्बर 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। देश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे बवाल के बीच कांग्रेस ने मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए सीईसी के पुतले को बस स्टैंड में फूंक दिया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और सीईसी के कार्यकाल में हुए चुनावों को रद्द करने और मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला को लेकर पुलिस से झड़पप्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार की अगुवाई में कांग्रेसियों ने गांधी पार्क से बस स्टैंड तक विरोध मार्च निकाला। कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी के आरोप लगाए। प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने बस स्टैंड में मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी होती...