कांग्रेसियों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
बदायूं, मई 20 -- सदर तहसील में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव और उपाध्यक्ष बफाती मियां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल व एलपीजी की मूल्यवृद्धि और महंगाई के खिलाफ जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार पूजा शर्मा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों और विफलता के कारण मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर व छात्रों पर महंगाई का बोझ बढ़ा है। अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल आयात रोकना देशहित में नहीं है, जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। छोटे सिलेंडर पर Rs.200 की वृद्धि गरीबों पर हमला है। जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला महासचिव आलोक सिंह, सलीम अंसारी, मोरध्वज लोधी, राजीव पटेल, अहमद अमजदी, सैयद जाबिर जैदी, हाजी नुसरत अली, यूनुस रजा, इकरार अली आदि थे। यह भी पढ़ें- तीन सूत्रीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.