कांग्रेसियों ने नमाजियों पर की पुष्पवर्षा
बुलंदशहर, मई 29 -- बुलंदशहर। जिला कांग्रेस कमेटी ने भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हुए ईदगाह पर नमाज अदा कर लौट रहे नमाजियों का कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में फूल बरसाकर स्वागत किया तथा गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईदगाह रोड पर शिविर लगाकर सामाजिक एकता और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दिया। कांग्रेस की ओर से नमाजियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था भी कराई गई। ईद की मुबारकबाद देने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि ईद का पर्व त्याग, समर्पण, इंसानियत और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। इस दौरान कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नईम मंसूरी, प्रशांत बाल्मिकी, शहर अध्यक्ष रवि वर्मा, आस मोहम्मद कुरैशी, सचिन पंडित, अब्दुल रहमान मंसूरी, मुनीर अकबर, देशदीपक भारद्वाज, सुरेश, शराफत अली, जुबे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.