रुडकी, जून 19 -- झबरेड़ा, संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बेहद धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक विरेंद्र जाती और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रिजवान अहमद के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर केक काटा गया और राहुल गांधी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की गई। ग्राम सदोली स्थित कांग्रेस कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक विरेंद्र जाती ने समर्थकों के साथ केक काटकर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। कहा कि राहुल गांधी जमीन से जुड़े नेता हैं, जो हमेशा जनता के हक की लड़ाई लड़ते हैं। दूसरी ओर, झबरेड़ा कस्बे में स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता रिजवान अहमद के आवास पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। यह भी ...