गिरडीह, अगस्त 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी नेताओं ने सर्वप्रथम स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राजीव तेरा यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान, जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव तेरा नाम रहेगा के नारों से माहौल गूंज उठा। वक्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन चरित्र और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि आज का तकनीकी रूप से उन्नत भारत राजीव गांधी की देन है। वे स्वयं तकनीकी रूप से प्रशिक्षित थे और तकनीक के महत्व को समझते थे। यह भी पढ़ें- पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन उनका 5 वर्ष का कार्यकाल देश का स्वर्णिम काल कहा जा सकता है। उन्होंने युव...