बरेली, जनवरी 20 -- कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर स्थापित माता अहिल्या बाई होल्कर की मूर्ति तोड़े जाने का आरोप लगाते हुए चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद उन लोगों ने कलेक्ट्रेट जाकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि इस घाट का निर्माण 1791 में माता अहिल्याबाई होल्कर ने कराया था लेकिन उसे अचानक ध्वस्त करा दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ऐतिहासिक विरासतों को मिटाने का काम कर रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा, डॉ. केबी त्रिपाठी, पंडित राज शर्मा , डॉ. हरीश गंगवार, सुरेश वाल्मिकी, मुकेश वाल्मीकि, नजमी खान जोया, अकरम खान, सुरेश दिवाकर आदि कांग्रेजजन उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.