कानपुर, अगस्त 23 -- कानपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनाथ सिंह के निर्वाण दिवस पर सेनानी सदन कचहरी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विरासत, सम्मान और उनके परिवारों के अधिकारों के लिए निरंतर आवाज उठाई। उनका जीवन और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। सत्येंद्र सिन्हा, दिलीप बागी, हरिराम गुप्ता, अखिलेश वर्मा, बीडी जायसवाल, अनिल शुक्ला, नागेन्द्र मोहन सोनकर, मीना सिंह, सुशीला निगम, तिलक कुरील, अखंड प्रताप,पवन जिज्ञा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...