मुरादाबाद, जनवरी 24 -- पूर्व स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ स्व. कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए l नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर शनिवार को स्व.कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताये मार्ग पर चल कर देश के विकास और तरक्की के लिए काम करने पर जोर दिया गया l इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शमीम अहमद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन सलमा आगा,वरिष्ठ इंका नेता शरीफ आजाद, जिला सचिव जहांगीर कुरेशी, जिला सचिव मो. दीन सिद्दीकी, जिला सचिव हाजी मुस्तकीम अंसारी, युवक कांग्रेस पूर्व जिला महासचिव अब्दुल्ला अंसारी, सेवादल के पूर्व नगर अध्यक्ष मोइन कुरेशी, मास्टर रईस अहमद,साहिबे आलम अंसारी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.