मुरादाबाद, दिसम्बर 25 -- मुरादाबाद। भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय व महाराज बिजली पासी की जयंती व प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें नमन किया। शहर के चौमुखापुल स्थित कांग्रेस के महानगर कार्यालय पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि सभा में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद इकराम के नेतृत्व में सभी कांग्रेसियों ने तीनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यहां महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम, नजाकत ठेकेदार, मुशाहिद चौधरी, नदीम उद्दीन कातिब, पार्षद मौअज्जम अली, सद्दाम अली, योगेश कुमार, अतुल शर्मा समेत अन्य लोगा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.