अलीगढ़, दिसम्बर 27 -- अलीगढ़। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को रेलवे रोड पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई। पूर्व विधायक विवेक बंसल, ज़िलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, शहर अध्यक्ष नवेद खान ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। विवेक बंसल ने कहा कि 1991 में जब वह देश के वित्त मंत्री बने तो उन्होंने देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए काफी महत्वपूर्ण कार्य किया। जिसके चलते विदेशी निवेशक भारत में पूँजी निवेश करने के लिए आगे आया। सागर सिंह तोमर, समता सिंह, प्रदीप रावत, गया प्रसाद गिर्राज, कफील अहमद खान, डूंगर सिंह, सुहैल अख्तर, शाहिद, डा. शंकर लाल, विन्सेंट जोयल, अकील कुरैशी, सतीश कुमार एड मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.