गंगापार, अप्रैल 11 -- कांग्रेस पार्टी द्वारा के पदाधिकारियों ने शनिवार को भुलई का पूरा में एक चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। चौपाल में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे महान समाज सुधारक, शिक्षाविद और विचारक थे, जिन्होंने जाति व्यवस्था, शोषण और असमानता के खिलाफ संघर्ष करते हुए शिक्षा को समाज परिवर्तन का आधार बताया। जिला उपाध्यक्ष निशा सिंह ने कस्तूरबा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आजीवन भारतीय नारीत्व के त्याग व करुणा के आदर्श को जीवंत रखा। विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे इन महान विभूतियों के विचारों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बने...