कौशाम्बी, अगस्त 17 -- जिला मुख्याय स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने झंडारोहण किया। इस दौरान महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। इसी दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराया था। उन्होंने अपना प्रसिद्ध भाषण ट्राइस्ट विद डेस्टिनी दिया था। यह दिन महात्मा गांधी और अन्य महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद कराता है। आज का दिन राष्ट्रीय दिवसों की सूची में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, क्योंकि यह प्रत्येक भारतीय को एक नई शुरुआत की याद दिलाता है। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद करने का दि...