कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी से मिलकर समस्या से अवगत कराया
अयोध्या, मई 11 -- अयोध्या। किसान और जनसमस्या को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह की अगुवाई में जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी से मिला। कांग्रेसियों ने समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की। जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पूरा ब्लॉक के गंगौली में गेहूं खरीद केंद्र पर 15 दिन से गेहूं खरीद न होने से किसान परेशान है। जिले में कई गेहूं खरीद केंद्रों पर खरीद सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा प्रतिनिधमंडल ने नगर के आचार्य नरेंद्रदेव के नाम से नरेन्द्रालय प्रेक्षागृह जो कई वर्ष से बदहाल स्थिति में पड़ा है। जीर्णोद्धार की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में पीपीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्र, उमेश उपाध्याय, अनिल तिवारी, राजेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, राम सागर रावत शामिल रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.