हापुड़, सितम्बर 14 -- उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को जनगणना-2027 में ओबीसी कॉलम जोड़ने तथा जातियों की गणना के लिए ड्रॉपडाउन सूची उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा दिल्ली रोड होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची, जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। यह भी पढ़ें- ओबीसी की वास्तविक भागीदारी के लिए जनगणना में अलग कोड जरूरी : ममता देवीकांग्रेस की मांग कांग्रेसियों ने कहा कि 14 अगस्त 2026 को जारी जनगणना संबंधी अधिसूचना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं जोड़ा गया है। साथ ही जातियों की निर्धारित ड्रॉपडाउन सूची के स्थान पर ओपन-इंडेड तरीके से जाति दर्ज करने की व्यवस्था की गई है। इससे जातियों के आंकड़े बिखरने तथा ओबीसी समाज की वास्तविक आबादी का सही आकलन ...