नोएडा, अप्रैल 5 -- ग्रेटर नोएडा। पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के दफ्तर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का पूरा जीवन संघर्ष, समानता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए समर्पित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...