बदायूं, मार्च 13 -- बदायूं, संवाददाता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने छछऊ गांव पहुंचकर मृतक राजेश पंडित के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए सैंजनी गैस प्लांट के दोहरे हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा की। दातागंज के छछऊ निवासी राजेश पंडित की ट्रैक्टर से कुचलकर हुई मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। अजीत यादव ने कहा कि प्रदेश में गुंडा राज व्याप्त है और सत्ता के संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने सैंजनी गैस प्लांट के प्रबंधक व उपप्रबंधक की हत्या को योगी सरकार की कानून-व्यवस्था की विफलता बताया। अधिकारियों की असुरक्षा से जिले में निवेश और औद्योगिक विकास पर बुरा असर पड़ेगा। पुलिस का उपयोग केवल विपक्ष को दबाने के लिए हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.