इटावा औरैया, मार्च 25 -- भरथना, संवाददाता। महावीर नगर के रहने वाले चाय विक्रेता शिवपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद बुधवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मोबाइल पर स्मार्ट मीटर का करीब 1.60 लाख रुपये का बिजली बिल आने का मैसेज मिला था। बिल देखकर उन्हें गहरा सदमा लगा, जिससे उनकी मौत हो गई। बुधवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भरथना पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने मृतक की बेटी सोनम व अन्य परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण एक गरीब की जान गई है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी काव्या सी. को सौंपा गया है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.