सीतापुर, जुलाई 7 -- बिसवां, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पत्थर शिवाला पर कांग्रेसी एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने अयोध्या श्री राम मंदिर चोरी को लेकर बुद्धि शुद्धिकरण यात्रा निकाली। पूरे नगर क्षेत्र में ये यात्रा निकली। इस दौरान चंदा चोरों गद्दी छोड़ो के नारे भी गूंजते रहे। यात्रा का समापन पत्थर शिवाला पर किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने शासन से मांग की कि दान पात्र के प्रमुख चोरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, रजनीश कुमार मिश्रा, नगर अध्यक्ष अमर मेहरोत्रा, ओंकारनाथ मिश्रा, संजीव नाथ गुप्ता, रमेश चंद्र निषाद, राजेश सिंह तोमर, दानिश नकवी आदि बड़ी संख्या कांग्रेसी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने निकाली बुद्धि शुद्धि यात्रा यह भी पढ़ें- राम मंदिर में च...