अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़। दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी गोरखपुर में बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र घनेंद्र चौधरी ने आत्महत्या कर ली थी। इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर बुधवार को कांग्रेसी खैर रोड बाईपास पर मृतक घनेंद्र चौधरी के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। पूर्व विधायक विवेक बंसल, जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष महिला कांग्रेस प्रतिमा सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह, आलोक गौड़, आनंद पाल सिंह, विजय लक्ष्मी सिंह, डूंगर सिंह, खालिद हाश्मी, लेखराज सिंह एड, भूपेंद्र सिंह, नबी अहमद, चोभ सिंह वर्मा, सतेन्द्र पाल सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...