पटना, अप्रैल 3 -- कांग्रेस ने रसोई गैस की किल्लत और बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को पटना में प्रदर्शन किया। आयकर गोलंबर पर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आयकर गोलंबर पर जमा हुए। एलपीजी किल्लत के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। मौके पर राजेश राम ने कहा कि केंद्र की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त हो चुकी है। रसोई गैस की भारी किल्लत के कारण आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गरीब और मध्य वर्गीय परिवारों के लिए घर का चूल्हा जलाना तक मुश्किल हो गया है।पेट्रोल, डीजल और बिजली दरों में वृद्धि का असर भी आम जन की जेब पर पड़ रहा है। महंगाई के कारण रोजमर्रा की वस्तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.