कांग्रेसियों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई
अलीगढ़, मई 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग व मुस्लिम समाज के लोगों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग उठाई है। मंगलवार को कलक्ट्रेट में एसीएम द्धितीय दिग्विजय सिंह राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। देशभर में गौ संरक्षण हेतु सशक्त एवं समान कानून लागू किए जाने, गौवंश के संरक्षण के लिए सरकारी गौशालाओं की संख्या, संचालन एवं सुविधाओं में वृद्धि करने, तथा गौ तस्करी एवं पशु क्रूरता पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की मांग की। कांग्रेस के मुस्लिम नेताओं ने कहा कि हम बहुसंख्यक समाज की धार्मिक भावनाओं और आस्था का सम्मान करते हैं। नेताओं ने कहा कि यदि गाय को भारत में राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाता है, तो इसके कई सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। यह भी पढ़ें- गौ हत्या पर रोक और गाय को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.