उरई, दिसम्बर 16 -- कोंच। सरोजनी नायडू पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर विजय दिवस मनाया। इस मौके पर मिठाइयां वितरित कीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि 16 दिसंबर भारत के इतिहास का गौरवशाली दिन है। आज का दिन भारत के प्रथम गृहमंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के रूप में भी स्मरण किया जाता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी सड़क से लेकर संसद तक गरीबों, मजलूमों और वंचितों की आवाज मजबूती से उठाते रहे हैं। इसी कारण उनकी छवि धूमिल करने के लिए विभिन्न संस्थाओं और माध्यमों का दुरुपयोग किया गया, लेकिन अदालत के निर्णय ने ऐसे सभी प्रयासों पर विराम लगा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.