कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
बिहारशरीफ, अगस्त 14 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कांग्रेसियों ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपमान से कांग्रेसी कार्यकर्ता दुखी है। इसके विरोध में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया। कांग्रेस पार्टी किसी भी प्रकार के अपमानजनक और लोकतंत्र विरोधी व्यवहार को स्वीकार नहीं करेगी। हम लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। मौके पर असगर भारती, ईं. टीपू, अनिल चंद्रवंशी, अजय पांडे, अजीत राज, इमरान खान, हरि सिंह सेंगर, अफजल, विकी, डॉ. अवधेश, आजाद आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- खड़गे के कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण दलित-विरोधी मानसिकता का प्रमाण यह भी पढ़ें- शुद्धिकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.