कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाल कर भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि
मथुरा, जून 23 -- मथुरा, बिहार में भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा पर कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि भरत भूषण तिवारी विस्थापित और जरूरतमंद लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले समाजसेवी थे। उन्होंने मांग की कि भरत तिवारी की मौत की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। यह भी पढ़ें- भरत एनकाउंटर के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च संचालन जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.