बदायूं, जून 25 -- बदायूं। लखनऊ के अवैध कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 छात्र छात्राओं की मौत पर कांग्रेस कमेटी ने आंबेडकर पार्क में कैंडल जलाकर शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी। घटना के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने नगर विकास मंत्री से इस्तीफा की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि अलीगंज का यह भयावह अग्निकांड कोई हादसा नहीं बल्कि भाजपा सरकार के संस्थागत भ्रष्टाचार का नतीजा है। जिस अवैध इमारत को ढहाने का आदेश एलडीए ने 2016 में ही दे दिया था, उसे 10 साल तक दबाकर रखा। उन्होंने कहा कि सीएम को नगर विकास मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए। यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वालों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धाजंलि जिला उपाध्यक्ष बफाती मियां, अनिल यादव, आलोक सिंह, सत्यपाल, मुनेंद्र कनौजिया, बन्ने खान, सुरेंद्र सिंह म...