गया, जून 19 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को गया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। शहर के राजेंद्र आश्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में केक काटा गया और राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व तथा जनहित के मुद्दों पर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि राहुल गांधी आज किसानों, मजदूरों, छात्रों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने केक काटकर राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन वहीं कांग्रेस नेत्री डॉ. द...