संतकबीरनगर, फरवरी 23 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल कस्बे के दयानंद सरस्वती विद्यालय पर रविवार को कांग्रेसियों ने संगठन सृजन अभियान के तहत समीक्षा बैठक की। बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं और मौजूदा राजनीतिक हालात पर मंथन किया । बैठक में कांग्रेस के जिला महासचिव सूर्य प्रकाश पांडेय ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार दिया। नेताओं कहा कि मनरेगा जैसी रोजगारपरक योजनाओं को कमजोर किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब मजदूरों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। वहीं यूजीसी से जुड़े निर्णयों से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है और नौजवानों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। ब्लाक अध्यक्ष विनय पाण्डेय ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार ऐसे कानून और फरमान ला रही हैं, जो देश की एकता और अखंडता को कमजोर करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.