प्रयागराज, जुलाई 22 -- प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेखर बहुगुणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। शेखर बहुगुणा ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और शिक्षामंत्री तीनों के इस्तीके की मांग की। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने पेपर लीक के सभी मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- टिहरी में कांग्रेसियों का केंद्र शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन इस दौरान अजय पांडेय, आब्दी इलाहाबादी, मो. हसीन, नयन कुशव...