कांग्रेसियों ने की श्रीराम मंदिर दान प्रकरण के निष्पक्ष जांच की मांग
बलरामपुर, जून 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या धाम स्थित श्रीराम मंदिर में दान और चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए एफआईआर दर्ज करने के साथ दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। इसको लेकर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। मंदिर में प्राप्त दान व चढ़ावे से जुड़े किसी भी मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही की पक्षधर है। यह भी पढ़ें- लामबंद हुए कांग्रेसी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.