झांसी, अप्रैल 12 -- झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता के मुख्य अतिथि व मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में मतवारी माता के मंदिर बाहर अलीगोल खिड़की पर बैठक हुई। जिसमें वार्ड नंबर 39 के सभी बूथों पर बीएलए 2 को नियुक्त करने पर विस्तृत चर्चा हुई। शहर अध्यक्ष ने कहा कि जैसा कि हम सभी ने मिलकर पूरे झांसी शहर के सभी वार्डों में जो मीटिंग का कार्यक्रम बनाया है उसका आज चौथा दिन है। इस दौरान राजकुमार सेन महेश प्रसाद कुशवाहा पंकज अहिरवार मनोज कुमार आर्य पार्वती चौधरी एम सी वर्मा शाहनवाज खान सोम त्रिवेदी मोहम्मद इरफान शकील जमील गब्बर शैलेश चतुर्वेदी अशोक कुमार कौशल हबीब अहमद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...