कांग्रेसियों ने की अविलंब भुगतान की मांग
फतेहपुर, मार्च 17 -- फतेहपुर। मनरेगा मजदूरों व रोजगार सेवकों के लंबित भुगतान व गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेसियों ने नाराजगी जाहिर की। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने विकास भवन पंहुच अविलंब भुगतान किए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि गरीब मजदूरों के मुंह से निवाला छीनने वाली भाजपा सरकार ने करीब एक करोड़ मनरेगा मजदूरों का गत 75 दिनों का भुगतान नहीं किया है। जिससे उनके परिवार के भरण पोषण पर संकट मंडरा रहा है, वहीं करीब 40 हजार रोजगार सेवकों व संविदा कर्मियों का भी भुगतान आठ माह से नहीं किया गया। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि देश मंहगाई व बेरोजगारी से जूझ रहा है गरीब से काम कराकर उसका भुगतान न करना भुखमरी को बढ़ावा देना है। अचानक गैस सिलेंडर में होने वाली 60 रुपये की बढ़ोत्तरी गरीबों के साथ मजाक जैसा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.