भागलपुर, अप्रैल 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता देश के पूर्व प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के अभिनंदन समारोह को लेकर किए जा रहे तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 अप्रैल को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय कांग्रेसी नेता सियाराम दास व संचालन महेश राय ने किया। इस मौके पर कांग्रेसी नेता सच्चिदानंद चौधरी, अरुण चौधरी, भागलपुर प्रभारी राहुल चौहान, पूर्व उपाध्यक्ष मुज्जफर अहमद, संजय राणा, अमित आनंद आदि की मौजूदगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.