दुमका, मार्च 12 -- दुमका, प्रतिनिधि। कांग्रेस भवन दुमका में कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को युवा जिला अध्यक्ष विलियम टुडू की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि दुमका जिला प्रभारी तनवीर आलम व प्रदेश उपाध्यक्ष रौशन आरा शामिल हुई। बैठक के पश्चात युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर स्थानीय टीन बाजार चौक पर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय विदेश नीति में विफलता, युद्ध से उपजी पेट्रोलियम पदार्थों और गैस के दामों में वृद्धि और ऐप्सटिन फाइल में नाम आने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबारी किया। 16 मार्च को दिल्ली में संसद घेराव का होगा कार्यक्रमइधर पुतला दहन के पूर्व हुए बैठक के दौरान दुमका जिला युवा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जिला प्रभारी का स्वागत माला पहनाकर एव...