जौनपुर, फरवरी 20 -- जौनपुर, संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में शांतिपूर्ण विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में मनरेगा बहाली की मांग को लेकर हो रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ सरकार विरोध की आवाज दबाने के लिए दमनात्मक नीति अपना रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है, महिलाएं असुरक्षित हैं, शिक्षित युवा बेरोजगारी झेल रहे हैं और किसान-मजदूर परेशान हैं। सरकार पर आरोप लगाया कि जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.