पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। प्रांतीय आवाहन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध फर्जी मुकदमा लिखाए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध किया गया। पैदल मार्च करते हुए नारेबाजी कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कचहरी तिराहे पर एकत्र हुए और जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां डीएम कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 एवं 26 प्रत्येक नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता तथा अपने धर्म के पालन प्रचार प्रसार का अधिकार प्रदान करने के अधिकार को बताया गया। शंकाराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्व...