प्रयागराज, मई 20 -- प्रयागराज। कांग्रेस ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में महिला अधिवक्ता और उनके तीमारदारों के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर अधिवक्ताओं के आंदोलन का समर्थन किया है। बुधवार को चौक स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने एसआरएन में मरीजों के साथ आए दिन हो रही मारपीट को लेकर निंदा प्रस्ताव रखा, जिस पर बैठक में शामिल पार्टी पदाधिकारी और नेताओं ने एक स्वर में समर्थन किया। बैठक में पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा की मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ एसआरएन हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टरों द्वारा मारपीट की घटना आम बात हो गई है। यह भी पढ़ें- एसआरएन में डॉक्टरों-वकीलों में मारपीट, चक्काजाम और तोड़फोड़ सरकार और प्रशासन ने इस मामले पर कठोरता के साथ यदि पूर्व में कार्रवाई की होती तो इस पर लगाम लग जाता। क...