आगरा, मार्च 15 -- कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा स्वास्थ्य सृजन अभियान के तहत मान्यवर कांशीराम की जयन्ती के पर नगला गुलाबी में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। रविवार को कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. देशबंधु बघेल व शहर चिकित्सा प्रकोष्ठ के डा. नवेद हसन के द्वारा रोगियों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं। शिविर के दौरान 100 रोगियों का उपचार कर दवाएं वितरित की गईं। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम की जयंती के उपलक्ष्य पर कांग्रेस पार्टी द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर अच्छी पहल की गई है। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, डा. मुस्तकीन, डा. राखी राजपूत, डा. अलीहसन सोहराब, महिला कांग्रेस की प्रतिभा सिंह, अर्चिका मिश्रा, ऊ...