हरिद्वार, मार्च 15 -- जिला ग्रामीण कांग्रेस और अनुसूचित विभाग ने कड़च्छ मोहल्ले के आंबेडकर चौक पर बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती मनाई। ग्रामीण जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि कांशीराम ने सबको एक साथ लेकर चलने का आह्वान किया था। जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने कहा कि कांशीराम ने देश की आजादी के बाद वंचित वर्ग की लड़ाई लड़ी। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कांशीराम का सम्मान हर वर्ग के लोग करते हैं। इस अवसर पर मुरली मनोहर, अशोक शर्मा, पार्षद सुनील कुमार, बीएस तेजियान, सुशील कुमार, विकास सिंह, दिनेश दुबे, ममता सिंह, रमेश कटारिया, यशपाल दुबे, अशोक, अरविंद चंचल, दीवान चंद, रमेश कटारिया, आकाश बिरला, नरेंद्र सेठी, श्याम सिंह, अशोक हरदयाल, मनोज जाटव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.