अलीगढ़, मार्च 15 -- अलीगढ़। रेलवे रोड पार्टी कार्यालय पर रविवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के महानगर अध्यक्ष शीलू चंदेल नेतृत्व में कांशीराम की जयंती मनाई गई। कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व केक काटकर जयंती मनाई। पूर्व जिला उपाध्यक्ष सागर सिंह तोमर ने कहा 15 मार्च यह सिर्फ एक तारीख नहीं है बल्कि ये वो तारीखी दस्तावेज है, जिसने दलितों, पिछड़ो, आदिवासियों, वंचितों एवं मुख्य धारा से काट कर फेंक दिए गए लोगों क़ो एकजुट करने की तारीख है। कांग्रेस पार्टी बहुजन समाज की भागीदारी, सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए पहले भी खड़ी थी आज भी है और हमेशा रहेगी। इस मौके पर कैलाश गौतम, वीर सिंह तोमर, दीपक पाठक, कमलकांत शर्मा, पवन सेठ, रोहित, रविंद्र मोहसिन, विनय कुमार खटीक, आशीष सिंह, रामगोपाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.