काशीपुर, जुलाई 22 -- काशीपुर, संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी और कथित अभद्रता के विरोध में बुधवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री से पूरे मामले पर जवाब देने की मांग की। अलका पाल ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित धांधली देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यह भी पढ़ें- नीट प्रकरण पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिला...