उरई, जनवरी 11 -- उरई। मनरेगा का नाम बदल कर जीरामजी किए जाने को लेकर जिले में कांग्रेसी भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरने में लगे हुए है। रविवार को पार्टी के लोगों ने गांधी स्मारक परिसर पर उपवास रखकर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान कांग्रेसियों ने रघुपति राघव राजाराम का गीत गुनाकर कहा कि भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी का अपमान किया है। इसे बर्दाश्त लायक नहीं है। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में माहिल तालाब स्थित गांधी स्मारक परिसर पर उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसियों ने सरकार के इस फैसले की निंदा करते हुए आक्रोश जताया। जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर राहुल राय, शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, ने कहा कि भाजपा सरकार द्वेषभावना से काम कर रही है। कांग्रेस ने सरकार में रहते ह...