बागपत, जनवरी 11 -- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चल रहे मनरेगा बचाव संग्राम कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को नगर के गांधी पार्क पर पहुंचे। वहां उन्होंने उपवास रख सांकेतिक धरना दिया। आरोप लगाया कि मनरेगा में छेड़छाड़ कर गरीब और मजदूरों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। कांग्रेस नेता नसीम खान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मनरेगा योजना में लगातार नियम बदलकर और इसके स्वरूप से छेड़छाड़ कर गरीब, मजदूर, किसान और ग्रामीण जनता के संवैधानिक अधिकारों पर हमला किया जा रहा है। मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि काम का अधिकार है। जिसे कमजोर करने की साजिश की जा रही है। अब न तो काम की कानूनी गारंटी बची है और न ही मजदूरी की निश्चित सुरक्षा। शहर अध्यक्ष राम हरि पवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई स...