रुद्रपुर, जून 20 -- अजय जोशी, रुद्रपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की गई।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष कर रही है। जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेसजनों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का 56वां जन्मदिवस कांग्रेसियों ने उत्साह से मनाया वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय जुनेजा ने कहा कि वृक्षारोपण पर्या...