आगरा, मार्च 27 -- ताजगंज क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या की घटना से लोगों में शोक है। शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की। शोक संवेदना व्यक्त कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि लगातार दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है। प्रदेश में कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। उन्होंने प्रशासन से परिजनों को आर्थिक सहायता देने और आरोपी की गिरफ्तारी करने के साथ ही मामले को फास्ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की। मीडिया प्रभारी याकूब शेख ने बताया कि शनिवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पुलिस लाइन में कमिश्नर से मुलाकात कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करेगा। प्रतिनिधिमंडल में बुरहान शमशी, अनुज शर्मा, ताहि...