बिहारशरीफ, अप्रैल 12 -- कांग्रेसियों ने असम के सीएम का पुतला जलाया फोटो चेवाड़ा01- चेवाड़ा के आम्बेडकर चौक पर पुतल दहन करते कांग्रेस के लोग। चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के आम्बेडकर चौक पर कांग्रेस के नेताओं द्वारा असम के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया। प्रखंड अध्यक्ष मो इरसाद अंसारी के नेतृत्व में किये गये आंदोलन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना गलत है। उन्होंने कहा कि जबतक असम के मुख्यमंत्री अपनी टिप्पणी को वापस नहीं लेते हैं, तबतक आंदोलन जारी रहेगा। राहुल कुमार ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की सोंच ठीक नहीं है। मौके पर राम किशुन सिंह, गोरेलाल महतो के अलावे अन्य लोग मौजूद थे। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...