कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
मेरठ, अप्रैल 11 -- महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में एकत्र होकर असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्व सरमा का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसियों से पुतला छीनने की कोशिश की, जिसको लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि हेमंता बिस्व सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इससे कांग्रेसियों में आक्रोश है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना भी अपराध बनता जा रहा है। प्रशासन द्वारा जिस प्रकार बिना महिला पुलिस के हमारी महिला कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार किया गया, वह अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम किसी भी कीमत पर अपने नेता पर की गई अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.