बांदा, फरवरी 17 -- बांदा। संवाददाता कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में केंद्र सरकार के मनरेगा स्वरूप को छिन्न भिन्न करने पर जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लखनऊ को रवाना हुए। उन्हें मुख्य मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेसियों का दलबल लखनऊ के लिए रवाना हुआ था। मेन रोड पर भारी पुलिस बल ने घेराबंदी कर रोक लिया। इससे कांग्रेसियों के मध्य नोकझोंक की स्थिति उत्पन्न हुई। आक्रोशित कांग्रेस जन रोड पर ही धरने में बैठ गए। पुलिस व सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। जब-जब मोदी-योगी डरता है पुलिस को आगे करता है। मनरेगा का अधिकार ले के रहेंगे, ले के रहेंगे के बाद कांग्रेसी अपने घरों को वापस लौट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...