कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, रायपुर थाने में भाजपाइयों का प्रदर्शन
देहरादून, मई 11 -- भाजपा के रायपुर विधानसभा के चार मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, निगम पार्षद और प्रधानों ने सोमवार को रायपुर थाने में कांग्रेसियों द्वारा रायपुर थाने के पुलिसकर्मियों से की गई अभद्रता के विरोध में प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपाईयों ने सीओ रायपुर और थानाध्यक्ष संजीत कुमार से मुलाकात की और वार्ड 47 चंदरनगर के सरस्वती विहार में रविवार को पार्क लोकार्पण कार्यक्रम में हंगामा करने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपाईयों का कहना था कि इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने वहां तैनात दरोगा नवीन जोशी से जमकर अभद्रता की। कांग्रेसियों का व्यवहार बेहद आपत्तिजनक था। बताया गया कि पुलिस ने भी इस वाकये को जीडी में दर्ज कर लिया है। अग्रिम कार्रवाई जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.