कांग्रेसियों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन आज
हरदोई, अक्टूबर 2 -- हरदोई। आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास के बाहर 28 सितंबर को हुए प्रदर्शन के मामले में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेगी। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश महासचिव निर्भान सिंह यादव के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे प्रदर्शन कर कांग्रेस नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। युवा कांग्रेस के अनुसार, 28 सितंबर को आगरा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अनिल यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद पुलिस ने अनिल यादव, मथुरा जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और गिरफ्तारियां कीं। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन पुलिस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.